महानगर में नगर निगम का Action, नवनिर्मित बिल्डिंग को किया ध्वस्त
punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 05:59 PM (IST)

जालंधर : महानगर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि जालन्धर नगर निगम की बिल्डिंग विभाग टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत शहर के आवा मोहल्ला के पास प्रताप बाग क्षेत्र में एक निर्माण को ध्वस्त किया गया। निगम अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव सिंह की देखरेख में तोड़े गए निर्माण कार्य के दौरान काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा।
ए.टी.पी. सुखदेव सिंह का कहना था कि ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था, इसलिए निगम कमिश्नर के आदेशों पर इसे ध्वस्त किया गया है।
वही बिल्डिंग के मालिक एडवोकेट सिमरन का कहना था कि निगम प्रशासन द्वारा धक्केशाही की जा रही है। इस मामले को लेकर माननीय अदालत में जाएंगी। उन्होंने निगम अधिकारियों पर 2 लाख रुपए मांगने के भी आरोप लगाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here