Jalandhar: आप की जीत के बाद मंत्री हरभजन सिंह ETO ने शीतल अंगुराल पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 01:39 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37,352 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 55,246 वोट मिले हैं। इस जीत के बाद मंत्री हरभजन सिंह ई.टीओ. ने आम आदमी पार्टी को भारी अंतर से जिताने के लिए जालंधर की जनता का धन्यवाद किया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2022 में भी पार्टी को जिताया है। मंत्री ने कहा कि लोगों को पार्टी विधायक शीतल अंगुराल से बहुत उम्मीदें थीं कि वह अच्छा काम करेंगे लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ लोगों के साथ भी बुरा किया है।

मंत्री ने कहा कि जब पार्टी और जनता दोनों ने मिलकर आपके लिए काम किया है तो ऐसा नहीं होता कि आप अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से भाग जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे बहुत बुरा माना है और यही जालंधर में आम आदमी पार्टी की जीत का बड़ा कारण रहा है। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि लोग पहले भी पार्टी के साथ थे और अब भी पार्टी के साथ खड़े हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News