अकाली-भाजपा ने बोए गैंगस्टरवाद और ड्रग्स के बीज, कांग्रेस ने दिया पानी, ‘आप’ खत्म करेगी...

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 10:36 AM (IST)

लहरागागा (गर्ग): ‘‘राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के 3 महीने में घर-घर राशन पहुंचाने 300 यूनिट बिजली माफी, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाई सरकारी बस, मूंग दाल पर एम.एस.पी. देने, सीधी बुवाई के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जैसे निर्णय इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखे जाएंगे।’’ उक्त शब्दों का प्रकटावा करते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लोगों से किए गए सभी वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने गुरमेल सिंह घराचों के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल ने गैंगस्टरवाद और नशीले पदार्थों के बीज बोए थे और कांग्रेस ने पानी देकर इसे बड़ा किया था लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार इसे जड़ से उखाड़ फैंकेगी। 

बंदी सिंहों के मुद्दे पर चीमा ने कहा कि बंदी सिंहों को जेलों से बाहर नहीं निकालने के लिए सीधे तौर पर शिअद-भाजपा और कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार हैं जिन्होंने कभी बंदी सिंहों को बाहर निकालने की कोशिश नहीं की लेकिन चुनाव के दौरान वे बंदी सिंहों को याद करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्ट कांग्रेसियों को नहीं बचा सकती क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी को माफ नहीं करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भ्रष्ट और दागी मंत्रियों की सूची पर सबूत न देकर न केवल भ्रष्ट कांग्रेसियों को बचाने की असफल कोशिश की बल्कि उन्हें भाजपा की गोद में डाल दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News