अकाली दल (डेमोक्रेटिक) ने यूथ विंग समन्वय समिति का किया गठन

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 05:49 PM (IST)

मोहालीः मोहाली में शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) ने शुक्रवार को पार्टी की युवा शाखा समन्वय समिति का गठन किया जिसमें समाज के अलग-अलग वर्गों से संबंधित 14 युवकों को शामिल किया गया है। 

शिअद (डेमोकेटिक) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि यह समिति अन्य समितियों के साथ तालमेल बना कर पार्टी की विचारधारा को राज्य के कोने-कोने में पहुंचाने का कार्य करेगी। इस समिति में सतिगुर सिंह नमोल, जगरूप सिंह सेखवां (गुरदासपुर), हरजिन्दर सिंह बोबी गरचा, (लुधियाना), अवजीत सिंह बरनाला, मनप्रीत सिंह तलवंडी (रायकोट), सुखविन्दर सिंह चौहान (गुरदासपुर), हरपाल सिंह खड्याल (संगरूर), सन्दीप सिंह रुपालों (खन्ना), मनु जिन्दल (बरनाला), महीपाल सिंह भुलण , कुलबीर सिंह बंगा जि़ला रोपड़, रणधीर सिंह (दिढ़बा), रणबीर सिंह देहलां (संगरूर) और मनजीत सिंह (रायकोट) को शामिल किया गया है। 

ढींडसा ने कहा कि नौजवान किसी भी देश का भविष्य होते हैं और राजनीति में उनकी भागीदारी अत्यंत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि यह समिति युवाओं के साथ तालमेल बना कर भविष्य की योजना पर पूर्णरूप से कार्य करेगी। समिति का भविष्य में विस्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News