अमेरिका ने भारतीयों के लिए जारी किए रिकार्ड वीजे, अब उठाने जा रहा एक और बड़ा कदम

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 12:41 PM (IST)

जालंधर: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने भारतीयों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले साल 140,000 से अधिक भारतीय छात्रों को वीजा जारी किया था। इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन वीजा इंटरव्यू के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए भी कई कदम उठा रहा है। वीजा सेवाओं के लिए  उप सहायक सचिव जूली स्टफट ने एक मीडिया को इंटरव्यू में कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होने से पहले इंटरव्यूज ले लिया जाए।  

उम्मीद से 20 लाख ज्यादा वीजा जारी

उप सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि इस साल अमेरिका ने भारत से आने वाली मांगों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किए। इस वर्ष उन्होंने भारत में जो किया है उस पर उन्हें वास्तव में गर्व है। उनका मानना ​​है कि इतिहास में पहली बार, उन्होंने भारत में 10 लाख वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा और न केवल इसे हासिल किया, बल्कि कई महीने पहले ही इसे पूरा कर लिया। स्टफट ने कहा कि इस साल भारत से अमेरिका आने वाले श्रमिकों, चालक दल के सदस्यों और छात्रों के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आए हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका वीजा के लिए इंटरव्यू हेतु प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। देश ने इस साल अब तक एक करोड़ से अधिक वीजा जारी किए हैं, जो उनकी अपेक्षा से 20 लाश से ज्यादा हैं।  उनके विदेशी मिशनों के लिए अब तक की सबसे बड़ी वीजा संख्या है। 2024 के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए अमेरिका अभी भी  कड़ी मेहनत कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News