Amritsar News: एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, जानें मामला
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 12:29 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों द्वारा हंगामा करने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या (6E5182) अभी तक रवाना नहीं हो सकी है। यात्रियों ने आरोप लगाए हैं कि एयरलाइंस उन्हें सही जानकारी नहीं दे रही है, जिसके चलते उन्होंने ये हंगामा किया।
गौरतलब है कि इंडियो की फ्लाइट (6E 6698) पुणे से रात 2.15 बजे उड़ान भरने के बाद अमृतसर सुबह 4.35 बजे लैंड होती हैं, उसके बाद यही फ्लाइट (6E 5182) से दिल्ली के लिए अमृतसर उड़ान भर्ती है। मगर शुक्रवार को फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने के चलते अमृतसर एयरपोर्ट समय नहीं पहुंची। इसकी चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ी औरल उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए इंडिगो पर अपना गुस्सा निकाला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here