Amritsar : शातिर लुटेरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 08:16 PM (IST)

तरनतारन (रमन): कस्बा झब्बाल नजदीक लूट की घटना देखने को मिली, लेकिन यह घटना तब असफल हो गई, जब पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों लुटेरों को काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार भारत फाइनैंस कंपनी का कर्मी राजविंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी फिरोजपुर रोजाना की तरह विभिन्न गांवों से लोन के पैसे एकत्र करने निकला था। करीब 2 लाख रुपए की वसूली करने के बाद जब राजविंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ तो कस्बा झब्बाल नजदीक स्थित गांव खैरदीनके व मन्नण के बीच मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों ने राजविंदर सिंह का घेराव कर लिया। सिर पर लाठी मार कर राजविंदर सिंह को घायल करते हुए जब लुटेरों ने पैसों वाला बैग छीन कर फरार होने की कोशिश की। तब थाना झब्बाल के प्रभारी केवल सिंह ने लूट का शोर सुन कर लुटेरों का पीछा किया। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों लुटेरों को काबू कर लिया। साथ ही घायल राजविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल झब्बाल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। फिलहाल थाना प्रभारी केवल सिंह द्वारा उक्त लुटेरों से पूछताछ करते हुए बनती कार्रवाई की जा रही है।