बच्चों की लगी मौज! Amritsar के स्कूलों में 4 दिन की छुट्टियां
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 04:20 PM (IST)
अमृतसर (नीरज): छात्रों के लिए खास खबर सामने आई है, दरअसल, स्कूलों में लगातर 4 दिन की छुट्टियां ऐलान की गई है। रक्खड़ पुन्या मेला को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बाबा बकाला साहिब इलाके से जुड़े 18 स्कूलों को 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक यानी 4 दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं, जबकि 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी। ये आदेश लोगों की सुविधा और सुचारू व्यवस्था को देखते हुए जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के तहत सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडल स्कूल छापियांवाली, सरकारी मिडल स्कूल उमरानंगल, सरकारी मिडल स्कूल ठठियां, माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जीटीबी स्कूल बाबा बकाला, न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल छापियांवाली, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठठियां, संत माझा सिंह करमजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सठियाला, सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल सठियाला, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बाबा बकाला (लड़के), सरकारी एलिमेंट्री स्कूल छापियांवाली, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल उमरानंगल, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल ठठियां, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सठियाला (लड़के) और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सठियाला (नॉर्थ) में छुट्टी रहेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

