नगर-निगम चुनावों से पहले संकट में BJP, उम्मीदवार कर रहे चुनाव लड़ने से इंकार

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 01:21 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर-निगम चुनाव सियासत में गर्म मुद्दा बनते जा रहे है। सभी राजनितिक पार्टियां पूरे जोरो शोरों से इसकी तैयारियों में लगी हुई है। कही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो रहे है तो कही विपक्ष को आड़े हाथों लिया जा रहा है। पंजाब के हर एक गांव में चुनावों का रंग देखने को मिल रहा है। किसान आंदोलन के कारण  चुनावों का समीकरण इस बार बदल सकता है। इसकी ताजा मिसाल तब देखने को मिली जब आलोचना के चलते आनंदपुर साहिब में नगरपालिका परिषद चुनावों के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों ने उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है। 

इन लोगों ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
3 प्रत्याशी जिनमें वार्ड नंबर 5 से प्रवीन कौशल, वार्ड नंबर 6 से दलजीत सिंह कैंथ और वार्ड नंबर 7 से सोनिका मेहता ने भाजपा के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ने पर मना किया है इसी के साथ उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

गौरतलब है कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते भाजपा को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। किसानों द्वारा तीखी आलोचना के साथ-साथ भाजपा नेताओं का घेराव किया जा रहा है। बीते दिनों ही लुधियाना में भी भाजपा को अपनी तिरंगा रैली विरोध के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News