बड़ी वारदातः आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान की तेजधार हथियारों से हत्या

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 02:09 PM (IST)

चोगावा: चोगावा के लोपोके अधीन आते गांव बहिड़वाल में आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान का अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान की पहचान बीबी परमजीत कौर के रूप में हुई है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उनके बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि गत शाम करीब 7.30 बजे उसकी मां घर में अकेली थी। उस समय अज्ञात व्यक्तियों ने घर आकर उसकी मां का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News