आचार संहिता लागू होने से पहले प्रकाश सिंह बादल का ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 03:15 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो जाएगा इसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी। आचार संहिता लागू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में अकाली दल सत्ता में आती है तो राज्य के किसानों का कर्ज खत्म कर दिया जाएगा।

प्रकाश सिंह बादल चुनाव को लेकर लंबी विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल निकट भविष्य में पूरे पंजाब में बड़ी रैलियां करते नजर आएंगे। अगर अकाली दल सत्ता में आई तो प्रकाश सिंह बादल भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।

प्रकाश सिंह बादल ने इस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में दलबदल बढ़ रहा है जो कि गलत है। विधानसभा चुनाव में अकाली दल जोर-शोर से जोर लगा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल ने सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा की थी और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा बड़ी रैलियां की जा रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News