पंजाब के इस इलाके में पुलिस पर एक और हमला, लोगों से घरों में रहने की कर रहे थे अपील

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 02:44 PM (IST)

मानसा: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण लगे कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पंजाब पुलिस कड़ी मेहनत करते हुए अपना फर्ज निभा रही है। मगर दूसरी तरफ लोग पुलिस के जवानों के ही ऊपर अपना गुस्सा निकाल रहे है। मानसा जिले के गांव ठुठियावाली मैं चौकी इंचार्ज गुरतेज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील कर रहे थे तो अचानक कुछ लोगों ने उन पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस के चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए मानसा के सिविल हस्पताल भर्ती करवाया गया है। थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी के गांव में कुछ लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं जिसके चलते वह लोगों को अपील करने गए थे कि वह घरों के अंदर रहें। इसी के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया दूसरी ओर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि थानेदार की काफी चोटें आई हैं मगर अब उनकी हालत ठीक है। गौरतलब है की पंजाब में  कर्फ्यू के दौरान पुलिस से झड़प के मामलों में काफी तेजी आई है। पटियाला में भी आज झड़प के दौरान निहंगों ने ASI का हाथ काट दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News