नशा तस्करों पर पुलिस का Action, 2 किलो हैरोइन व स्कॉर्पियो सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 09:48 PM (IST)

तरनतारन (रमन): पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर 40 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 2 किलो हैरोइन बरामद की, साथ ही 1 स्कॉर्पियों गाड़ी भी बरामद की। पंजाब के डायरैक्टर जर्नल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने बताया कि काबू किए गए तस्करों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र नछत्र सिंह निवासी नूरपुर जिला फिरोजपुर व राजप्रीत सिंह उर्फ राज पुत्र हरदीप सिंह निवासी मल्लके जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। तरनतारन पुलिस ने इन दोनों तस्करों से 2 किलो हैरोइन बरामद करने के अलावा महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की। हैरोइन की तस्करी संबंधित गुप्त सूचनाओं के आधार पर तरनतारन पुलिस ने भिखीविंड नजदीक से स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया।

तरनतारन पुलिस ने सतर्क होते हुए नाकेबंदी कर जिले के सभी बाहरी रास्तों को सील कर दिया। भिखीविंड से चोहला साहिब तक 40 किलोमीटर तक चली कार्रवाई तब सफल हुई। जब गाड़ी सवार दोनों तस्करों को काबू कर लिया गया। इनसे स्कॉर्पियो गाड़ी व 2 किलो हैरोइन बरामद हुई। पुलिस से बचने के लिए चलती गाड़ी से छलांग मारने की नाकाम कोशिश करने वाले 1 तस्कर के टखने पर चोट लग गई।

एस.एस.पी. तरनतारन अश्वनी कपूर का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है व आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ थाना चोहला साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News