नड्डा के नेतृत्व में सुदृढ़ होगा पार्टी का जनाधार, कार्यकर्ताओं को मिलेगा बल : अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा को चुने जाने के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में पार्टी को नई बुलंदियों को छूने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जे.पी. नड्डा से पहले अमित शाह ने भाजपा का नेतृत्व कर उसे शिखर पर पहुंचाया और भाजपा को केंद्र में सत्तासीन होने में अहम भूमिका निभाई। अब पार्टी ने नड्डा की लगन, निष्ठा व राजनीतिक दक्षता को देखते हुए पार्टी की कमान उन्हें सौंपी है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि नड्डा भाजपा के सशक्त, ऊर्जावान व अद्भुत संगठन क्षमता के धनी नेताओं में से एक हैं और वह अपनी काबिलियत के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्शे-कदम पर चलते हुए पार्टी को नई दिशा प्रदान करते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं में नया जोश भरेंगे। शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनता तक पार्टी की विचारधारा व जन-हितैषी नीतियों को पहुंचाएगी। शर्मा ने कहा कि भाजपा का जनाधार विश्व प्रसिद्ध नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों के चलते बहुत बड़ा है और अब नड्डा के नेतृत्व में जिन राज्यों में पार्टी का जनाधार कुछ कम है, वहां पर भी नड्डा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता बूथ लैवल पर पहुंचकर पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जनता तक पहुंचाकर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ेंगे।

पंजाब में कार्यकर्ताओं की नब्ज को बाखूबी जानते हैं नड्डा
2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जे.पी. नड्डा पंजाब चुनाव प्रभारी थे और वह पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज को बखूबी जानते हैं। नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ अच्छे तालमेल के चलते पंजाब भाजपा के कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा और पंजाब भाजपा नई बुलंदियां हासिल करने में सक्षम बन सकेगी जिसका लाभ आगामी दिनों में भाजपा को मिल सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News