ASI व उसके बेटे की मौत का मामलाः 36 घंटों में सुलझी हत्या की गुत्थी

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 05:43 PM (IST)

बटाला (बेरी, योगी, अश्वनी): बीते दिनो गांव मूलियांवाल से गांव कलेर कलां को जाती सड़क पर एक नौजवान का शव मिला था जिसका अज्ञात व्यक्ति की तरफ से गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बटाला पुलिस ने उक्त हत्या केस की गुत्थी 36 घंटों में सुलझाते हुए गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस कान्फ्रेंस दौरान डी.एस.पी. सिटी देव सिंह ने बताया कि 29 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मूलियांवाल से गांव कलेर कलां को जाती सड़क पर एक नौजवान का शव पड़ा है। पुलिस की तरफ से जब मौके पर जाकर देखा गया तो नौजवान के बाएं कान के पिछली तरफ गोली लगने का निशान था। इस दौरान थाना सेखवां की पुलिस की तरफ से गांव मूलियांवाल के सरपंच मनजीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति विरुद्ध कत्ल का केस दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ेंः माता श्री वैष्णो देवी जानें वाले भक्त भूल कर भी ना करें ये बड़ी गलती, हो सकते हैं कंगाल

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया द्वारा पता लगने पर मृतक के वारिसों ने शव की शिनाखत की। उसकी पहचान गगनदीप सिंह (19) पुत्र जसबीर सिंह निवासी छीना कर्ण सिंह वाला थाना अजनाला के तौर पर हुई। डी.एस.पी. देव सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए एस.एस. पी. गौरव तूरा और एस.पी.डी. तेजबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत उनकी तरफ से थाना सेखवां के एस.एच.ओ. किरणदीप सिंह, पुलिस चौकी नौशहरा मझ्झा सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. बलदेव सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों की टीमें बना कर घटना वाली जगह के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की गई। 

यह भी पढ़ेंः कनाडा जाने वालों के लिए अच्छी खबर, Covid-19 जांच संबंधित हटाया विशेष नियम

खुफिया सूत्रों द्वारा जानकारी हासिल करके संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइलों की सी.डी.आर. और टावर लोकेशन हासिल की गई। जांच दौरान यह बात सामने आई कि 28 मार्च को मृतक गगनदीप सिंह, उसका पिता जसबीर सिंह और रिश्तेदारी में मामा लगता गुरदयाल सिंह पुत्र सविन्दर सिंह निवासी जट्टा पच्छीया थाना रमदास पठानकोट साइड से किसी व्यक्ति के पास से कार खरीदने के लिए गए थे। कार मालिक ने कार बेचने से इंकार कर दिया। वापसी दौरान रास्ते में गगनदीप सिंह और उसके पिता जसबीर की कार चलाने को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। 

यह भी पढ़ेंः सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन जारी, अब इन कांग्रेसी नेताओं को बुलाया लंच पर

जसबीर सिंह ने गुस्से में आकर रास्ते में कार रोक ली और कार से बाहर आ गया। इस दौरान गगनदीप सिंह और गुरदयाल सिंह भी कार से बाहर आ गए। गुस्से में आकर जसबीर सिंह ने गगनदीप सिंह को रिवाल्वर के साथ गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि जसबीर और गुरदयाल कार में बैठ कर शव को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। डी.एस.पी. ने बताया कि जसबीर ने 30 मार्च को अपने आपको गोली मार कर खुदकुशी कर ली जबकि गुरदयाल सिंह ने जसबीर सिंह को बचाने की खातिर जानबूझ कर इस घटना बारे पुलिस को सूचित नहीं किया। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करके गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News