PGI में एंबुलेंस चलाने वाला गिरोह सक्रिय, पैसे न देने पर ड्राइवर पर किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 04:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): पी.जी.आई. में एंबुलेंस चलाने वाला गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। अगर कोई ड्राइवर पी.जी.आई. के बाहर एंबुलेंस चलाता है तो इस गिरोह को हर महीने 10,000 रुपए की वसूली करनी पड़ती है। इस फिरौती का विरोध करने पर गिरोह ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविरार रात एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने घायल दलजीत सिंह के बयान दर्ज कर फौजी गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी गगनदीप उर्फ फौजी और बंटी निवासी पंचकुला को गिरफ्तर कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायकर्ता दलजीत सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है।  

रविवार सुबह उसने एंबुलेंस को पी.जी.आई. के सामने स्टैंड पर खड़ा कर दिया। इस दौरान गगनदीप उर्फ फौजी और बंटी आ गए और उसे स्टैंड के पार एंबुलेंस खड़ी नहीं करने दी। गगनदीप फौजी रात को अपने साथियों के साथ कार में आया और एंबुलेंस को स्टैंड पर खड़ा करने को लेकर बहस करने लगा। उससे एंबुलेंस खड़ी करने के लिए हर महीने दस हजार रुपए की फिरौती मांगी गई। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने डंडों, लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया और फरार हो गए। दलजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  

सेक्टर 11 थाना और पी.जी.आई. चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दलजीत को अस्पताल में भर्ती करवा कर उसके बयान दर्ज कर आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ ​​फौजी व अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

हमलावर सी.सी.टी.वी में कैद 

एंबुलेंस ड्राइवर दलजीत सिंह की मारपीट और जबरदस्ती करने की पूरी घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन-चार नौजवान एक कार से नीचे उतरते हैं और उनमें से दो दलजीत पर डंडों से कई वार करते नजर आ रहे हैं। हमला करने के बाद आरोपी सफेद रंग की लग्जरी कार में फरार हो गए। इससे पहले 2016 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।    

इससे पहले 2016 में सेक्टर 11 थाने की पुलिस ने एंबुलेंस गिरोह के मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ ​​फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एंबुलेंस चलाने वाले फौजी गिरोह के सदस्य निर्धारित रेट से अधिक पैसे मांग कर आम लोगों के साथ ठगी करते थे। जिसकी शिकायत पर फौजी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर आने के बाद आरोपी एक बार फिर पी.जी.आई. में एंबुलेंस चलाने लगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News