घर में दाखिल होकर युवकों ने किया गुंडागर्दी का नाच, जमकर चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 03:20 PM (IST)

तरनतारन (रमन): आधा दर्जन व्यक्तियों द्वारा देर रात घर में दाखिल होकर गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए 1 व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

नितीश चोपड़ा पुत्र मुकेश कुमार चोपड़ा निवासी इंद्रा कालोनी तरनतारन ने बताया कि बीती 14 फरवरी की रात साढ़े 8 बजे वह अपनी चाची के लड़के के साथ खड़ा था। तब नवजोत नामक लड़के द्वारा उसके साथ धक्का-मुक्की करनी शुरु कर दी गई। बाद में उक्त युवक ने अपने 5 और साथियों को बुला लिया। इन सभी ने घर में दाखिल होकर बेरहमी से उसकी मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया। बचाव के लिए आगे आए उसके परिजन भी घायल हो गए, जो उपचाराधीन हैं।

थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उधर, थाना सिटी तरनतारन के थानेदार विपन कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। कार्रवाई पूरी होने पर केस दर्ज किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News