लुधियाना में ATM तोड़फोड़ का मामला, लोहे की सब्बल समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:46 AM (IST)

लुधियाना (राज): शातिर चोरों द्वारा एक्सिस बैंक के ATM को निशाना बनाने के मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, शेरपुर इलाके में बीती रात एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की सब्बल भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार ASI अजमेर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली शेरपुर स्थित फैशन किंग शोरूम के पास लगे एक्सिस बैंक के ATM में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद थाना मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच दौरान पुलिस ने आरोपी काबू कर लिया। जोकि फोकल प्वाइंट इलाके का रहने वाला लवप्रीत सिंह है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की सब्बल बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल उसने एटीएम को तोड़ने के लिए किया था। पुलिस ने आरोपी से  पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News