लुधियाना में दिल दहला देने वाला मामला, सु/साइड नोट में हुआ खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 10:52 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में कर्ज या किसी रंजिश के चलते मानसिक प्रताड़ना का शिकार होकर कीमती जान गंवाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला मोती नगर इलाके का सामने आया है। जिसमें एक 35 वर्षीय युवक इंद्रपाल सिंह ने अपने ही घर में मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि युवक को अर्जुन शर्मा और उसकी पत्नी बलजिंदर कौर इस कदर तंग-परेशान कर रहे थे। उसने सुसाइड नोट में उक्त आरोपियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी अर्जुन शर्मा और बलजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर दिया है।

मृतक की मां जसविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका बेटा इंद्रपाल सिंह घर पर अकेला था। जब उसने बेटे का हाल जानने के लिए उसे फोन किया तो उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते जब 2 फरवरी को उसका भतीजा सुखदेव सिंह और गुरप्रीत सिंह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। इंद्रपाल सिंह का शव छत वाले पंखे की कुंडी से फंदे पर लटक रहा था। मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा पिछले काफी समय से अर्जुन शर्मा और उसकी पत्नी बलजिंदर कौर की प्रताड़ना से बुरी तरह टूट चुका था। ये दोनों उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News