बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, दुकानदार घायल
punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 03:00 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): पंजाब ग्रामीण बैंक मियाणी मोड़ पुल पुख्ता में आज दोपहर गार्ड की गन अचानक गिरने के कारण गोली चल गई। गोली के छर्रे लगने से नजदीकी दुकानदार घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति प्रदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी चनौता को टांडा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार छर्रे उसके मुंह पर लगे हैं।
बताया जा रहा है कि गार्ड प्रकाश सिंह जब दोपहर 12 बजे के करीब बैंक के गेट के सामने मौजूद था तो उसकी गन अचानक नीचे गिर गई, जिससे गोली चलने के कारण छर्रे कुछ दूरी पर बैठे उक्त दुकानादार के लगे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। प्रदीप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत