Google पर PGI की Appointment लेने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो पछताएंगे आप
punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 06:08 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद, हरमन): एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के इलाज के लिए गूगल पर सर्च कर पी.जी.आई. चंडीगढ़ की अपॉइंटमेंट लेना महंगा पड़ गया। जिस नंबर पर उसने कॉल की, उस व्यक्ति ने उसे बताया कि वह पी.जी.आई. चंडीगढ़ का कर्मचारी है और उसके खाते से 99999 रुपए की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। इस मामले में सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सहायक सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि तरसेम लाल पुत्र सल्लो राम वासी गुरदासपुर ने उच्च पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में कहा कि उसे अपनी पत्नी का इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में करवाना था। इस संबंध में उसने गूगल पर सर्च किया और जहां से उसे मोबाइल नंबर मिला।
जब उसने उस नंबर पर कॉल किया तो एक व्यक्ति ने खुद को पी.जी.आई. कर्मचारी बताया और अपॉइंटमेंट लेने के लिए 10 रुपए ऑनलाइन भेजने को कहा और एक लिंक भेजा जिसके बाद उसके खाते से 99999 रुपए कट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर सैल द्वारा मामले की जांच करने पर समन टुडू पुत्र कर्ण टुडू निवासी हरिहरपुर, बोला पश्चिम दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को दोषी पाया गया जिसने उक्त रकम अपने खाते में ट्रांसफर की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here