CM चन्नी के दौरे से पहले 265 फुट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़े बुजुर्ग

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 12:22 PM (IST)

जुगियाल(स्माइल): आज एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर बैराज औसती संघर्ष कमेटी के बुजुर्ग सदस्य शर्म सिंह (87) और कुलविंदर सिंह (77) माधोपुर में डी.सी. पठानकोट के घर के सामने लगे 265 फुट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन के हाथ पैर फूलने शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह का पठानकोट दौरा भी है। 

यह भी पढ़ेंः लुधियाना ब्लास्ट: मारे गए संदिग्ध व्यक्ति को लेकर मिला नया सुराग

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि रोजगार की मांग को लेकर पिछले लगभग 26 वर्ष से संघर्ष करते आ रहे बैराज औसती इससे पहले एक नवंबर को इसी टावर पर चढ़े थे और लगभग 9 दिन बाद जिला प्रशासन के कुछ राजनीतिक नेताओं के आश्वासन के बाद दोनों बुजुर्गों को टावर से नीचे उतार लिया गया था। इसके बावजूद भी मांगे न माने जाने के चलते दोनों बुजुर्ग शुक्रवार 4 बजे दोबारा टावर पर चढ़ गए हैं। वहीं बैराज औसती संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने कहा कि इस बार किसी भी आश्वासन पर दोनों बुजुर्ग टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News