भगवंत मान ने शहीद की धरती पर ली पंजाब के CM पद की शपथ, लगे इंकलाब के नारे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 02:50 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की।‘आप' के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन एवं कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया। वहीं भारी संख्या में मौजूद लोगों ने इंकलाब जिंदाबार के नारे लगाए। 

Live Update:

  • भगवंत मान ने कहा जनता के जैसे है और हम जनता की तरह की रहेंगे 
  • पंजाबियो से मांगा साथ 
  • आज से सरकार काम करेगी शुरू 
  • पहले ही हो चुकी है 70 वर्षों की देरी 
  • सोशल मीडिया पर न हो कोई बहसबाज़ी
  • आने वाले समय में स्कूलों के सिलेबस में पढ़ाया जाएगा कि लोगों ने बिना किसी डर के व बिना लालच के वोट कब डालनी शुरू की थी, जिसका जवाब होगा 20 फरवरी 2022 को।
  •  "हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है
  • कहने को तो मुर्गे के सर पे भी ताज होता है"
  •  देश की मिटटी से प्यार करे 
  • जैसे दिल्ली को लोग बहार से देखने आते हैं वैसा ही पंजाब बनाएंगे 
  • 10 मार्च को रचा गया इतिहास पंजाबियो का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा 
  • 20 फरवरी को लोगो ने बिना किसी डर के दी वोट
  • जिन्हें भगत सिंह ने देश से बाहर निकाला हम वीज़ा लगवा कर वहीं जा रहे। हमने यहीं रहना और पंजाब को ठीक करना है।
  •  नए बने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाषण में कहा - जिनकी वजह से मुल्क मिला उन्हें याद करना  चाहिए। 
  • पंजाब के लोगो के प्यार का क़र्ज़ उतरने को लेकर लेने पड़ेगे 7 जन्म
  • जीत का अहंकार नहीं करना चाहिए 
  • हम यहाँ रह कर अपना मुल्क करेंगे सही विदेश नहीं जाएंगे 
  • बेरोज़गारी से लेकर रोज़गार  कृषि स्कूल हॉस्पिटल सब सही करेंगे
  • भगवंत मान समारोह स्थल पर करीब 50 मिनट की देरी से पहुंचे है।
  • पार्टी सूत्रों अनुसार विजिबिलटी न होने कारण चौपर उड़ने में दिक्कत हुई, जिस कारण वह समारोह स्थल पर देरी से पहुंचे।
  •  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News