पंजाब सरकार का बड़ा Action, 6 तहसीलदार व 9 नायब तहसीलदार सस्पैंड
punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 10:50 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार का राजस्व अधिकारियों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य में 5 तहसीलदार व 9 नायब तहसीलदारों को सस्पैंड कर दिया गया है। जानकारी अनुसार मोगा जिले के 6 नायब तहसीलदार सस्पैंड किए गए हैं वहीं अन्य तहसीलदार अन्य जिलों से संबंधित हैं। इस तरह से पंजाब सरकार ने 3 मोगा, मुक्तसर साहिब के 14 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सेल्ज डीड तैयार न करने पर एक्शन हुआ है।
बता दें सी.एम. मान ने आज तहसीलदारों को आज शाम 5 बजे तक डयूटी ज्वाइन करने की चेतावनी दी गई थी। सी.एम. मान ने साफ तौर पर कह दिया था कि तुरन्त अपनी डयूटी ज्वाइन कर लें, अन्यथा बड़ा एक्शन होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह पंजाब की जनता को इस तरह से परेशान होता नहीं देख सकते। जिसके बाद सी.एम. मान ने तहसीलदारों की जगह अन्य अधिकारियों को बिठाकर रजिस्ट्री का काम शुरू करवा दिया गया था।