लुधियाना में बड़ी वारदात, ममेरे भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 06:05 PM (IST)

जोधां (सरोय) : स्थानीय कस्बा जोधां में इकबाल सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी ही बुआ के लड़के का कत्ल लाश को नहर में फैंकने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह वासी चौकीमान नानके गांव जोधां में था। बीते दिनों हुई तकरार दौरान इकबाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी जोधां द्वारा अपनी ही बुआ के लड़के अमनदीप सिंह चौंकीमान का कत्ल कर दिया गया। कत्ल करने के उपरांत उसकी लाश को नहर में फैंक दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा नहर में लाश की तलाश की जा रही है।