बड़ी वारदात : तेजधार हथियारों से युवक का कत्ल, उतारा मौ'त के घाट

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 11:46 PM (IST)

मुकेरियां (नागला) : मुकेरियां-हाजीपुर रोड पर स्थित पटियाला स्कूल के नजदीक 29 वर्षीय युवक को घेर कर मोटरसाइकिल सवार करीब 5 युवकों ने तेज हथियारों से हाथ-पांव काटकर कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार कत्ल शिकार बने मृतक गोविंद राय पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी दर्जिया मोहल्ला (हाजीपुर) अपने एक अन्य साथी नवराज सिंह नूर पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव सैनेहडा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था।
गांव पटियाल के नजदीक पहुंचने पर 2 मोटरसाइकिलों पर उसका पीछा कर रहे करीब 5 युवकों ने चलते मोटरसाइकिल पर ही तेज हथियारों से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे दोनों मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर पड़े। पीछा कर रहे युवकों ने तेज हथियारों से गोविंद राय के हाथों व टांगों पर वार करने शुरू कर दिए। इससे वह बुरी तरह जख्मी बेहोश हो गया। घटनास्थल पर जब लोग एकत्रित होना शुरू हुए तो सभी हमलावर भाग निकले।

लोगों ने तुरंत गोविंद राय को गंभीर अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया, जहां जालंधर के नजदीक पहुंचने पर ही घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक और हमलावरों के बीच रंजिश गत वर्ष से चल रही थी। ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक का शव अभी रास्ते में है। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News