Big News:  नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में सेंध, घर की छत पर नजर आया अनजान शख्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। दरअसल सिद्धू के घर की छत पर एक अनजान व्यक्ति को देखा गया है, जिसने कि अपने आप को शाल से ढंक रखा था। उस वक्त सिद्धू भी घर में मौजूद थे। घटना शाम 7.10 बजे की बताई जा रही है, जब सिद्धू के घर की छत पर अनजान व्यक्ति नजर आया है, इस घटना को नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में बड़ी कोताही बताया जा रहा है। 

इस बारे सिद्धू ने खुद टवीट कर जानकारी दी है। सिद्धू ने टवीट के जरिए डी.जी.पी. पंजाब तथा एस.एस.पी. को बताया गया है तथा लोकल पुलिस में भी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News