हथियारों की बड़ी खेप सहित 2 आरोपी काबू, SSP ने किए अहम खुलासे
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 03:44 PM (IST)

मोहाली: मोहाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 20 से ज्यादा पिस्तौलों सहित खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। इसकी जानकारी मोहाली एस.एस.पी. ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान सांझी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंधवा से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है और 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज ने भी उन्हें बहुत योगदान दिया है।
एस.एस.पी. मोहाली ने अहम खुलासे भी किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों से 30 और 32 बोर के हथियार बरामद हुए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि इन आरोपियों के बड़े गैंगस्टरों के साथ लिंक है और हथियारों के लिए उनके साथ डील करते थे। एस.एस.पी. मोहाली ने कहा कि आरोपियों को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ की जाएगी। इनके नेकसस तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पूछताछ दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बता दें कि मोहाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सफलता हासिल हुई की है। पुलिस ने 20 से ज्यादा पिस्तौलों सहित खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे। मध्य प्रदेश बार्डर नजदीक मोहाली पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान हथियार बनाने वाली फैक्टरियों पर भी छापेमारी की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here