बड़ी ख़बर: मोटरसाइकिल सवारों ने सरेआम व्यक्ति को मारी गोली

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 06:47 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): आज दोपहर में कस्बा बाजाखाना निवासी सोहन सिंह (40) को दो मोटरसाइकिल सवारों की तरफ से उसके घर के बाहर गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार है। जखमी हालत में सोहन सिंह को यहां के मैडीकल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोहन के पड़ोसी हरदीप सिंह के अनुसार घटना से पहले दो नौजवान जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर के बाहर आकर रुके। दोनों नौजवानों की तरफ से उसको चाचा कह कर आवाज भी दी गई।

इस के बाद जब सोहण सिंह ने दरवाज़ा घर के बाहर आया तो इनमें से एक ने गोली मार दी और दोनों फ़रार हो गए। मिली जानकारी अनुसार सोहन सिंह नशों के विरोध में अक्सर पोस्ट डालता था। अब यह घटना उसके साथ इस कारण हुई या और कोई वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News