सरेबाजार महिला पर तलवारों से हमला करने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 01:14 PM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर छावनी में बाज चौक में दिनदिहाड़े कमलेश नाम की महिला पर मोटरसाइकिल सवार तलवारों से लैस व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से हमला कर दिया गया। इस संबंधी थाना फिरोजपुर छावनी की पुलिस ने कातिलाना हमला करने के आरोप में अजय कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी बजीदपुर, शम्मी भट्टी पुत्र विक्टर निवासी नवां पुरबा, सरोज निवासी बजीदपुर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना फिरोजपुर कैंट में मामला दर्ज किया है। 

इस संबंधी जानकारी देते एस.पी. इंवैस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर सिंह ने बताया कि गत दिन घायल कमलेश, जो फरीदकोट के मैडिकल कॉलेज में भर्ती है और वह बयान देने के काबिल नहीं थी। उन्होंने बताया कि घायल महिला पर हमला करने की रंजिश यह है कि नामजद आरोपी अजय का भाई सुखराज का कत्ल करने का आरोप कमलेश और अन्यों पर है। थाना फिरोजपुर छावनी में कमलेश और उसके साथियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज है। इस मामले में नामजद किया गया आरोपी अजय कत्ल के उस मामले में शिकायतकर्ता है। 

उसने दर्ज करवाए मुकदमे में बयान दिए थे कि कमलेश की बेटी रीना के उसके भाई सुखराज के साथ अवैध संबंध थे। कमलेश उनके संबंधों को पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने अपने साथियों सहित मिल कर सुखराज का कत्ल कर शव को नहर में फेंक दिया था। इस मामले में कमलेश की जमानत सैशन कोर्ट से खारिज हो गई थी लेकिन उसे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई थी। इसी दुश्मनी के कारण अजय शम्मी भट्टी, सरोज और एक अज्ञात व्यक्ति को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर आया। वे बाज चौक में कमलेश पर जानलेवा हमला कर वहां से फरार हो गए। एस.पी. रणधीर सिंह ने बताया कि घायल कमलेश को फिरोजपुर कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और वीडियो के आधार पर नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News