Punjab: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी का Jail में बड़ा कांड, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 04:26 PM (IST)

बठिंडा : आए दिन सुर्खियों में रहने वाली सेंट्रल जेल से एक बड़ा मामला सामने आया है। जेल से एक वीडियो वायरल हुई है जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है क्योंकि इससे जेल प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े होते हैं। मिली खबर अनुसार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर दीपक मुंडी ने जेल में बंद 2 आरोपियों और 2 कैदियों को जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि जेल में कैदी आपस में भिड़ गए हैं और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। 

इस दौरान शूटर दीपक मुंडी ने सहायक सुपरिटेंडेंट जसपाल सिंह के साथ बहसबाजी की और जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है जिसमें पुलिस कर्मी सिर्फ बनियान में अपनी जान बचाकर गाड़ी में भागता हुआ नजर आ रहा है। 

वहीं जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट के बायनों पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। सहायक सुपरिटेंडेंट ने शिकायत में बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह, शूटर दीपक कुमार मुंडी, कैदी सागर (दोनों सिद्धू के हत्याकांड मामले के आरोपी) और कैदी रविंदर सिंह के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान सभी एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे लेकिन इस दौरान कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। चारों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज  किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News