बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़ः मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान कांग्रेस पर निशाने साधे हैं। सुखपाल खैहरा को टिकट दी गई थी। उन्होंने कहा कि जब खैहरा पर केस हुआ तो रेड क्यों नहीं की गई। इसके अलावा मूसेवाला को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है जबिक उस पर भी केस दर्ज हैं, फिर भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की, न ही उसके खिलाफ कोई कार्यवाही हुई। मजीठिया ने खेहर को भी टारगेट करते हुए कहा कि सुखपाल खेहर को भी टिकट दी गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सुखपाल खेहरा के लिए अलग से कानून है। 

मजीठिया ने कहा कि सिमरजीत बैंस पर रेप का केस दर्ज है, उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैंस की सहायता करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है। मजीठिया ने डी.जी.पी. चट्टोपाध्याय पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चट्टोपाध्याय ने भगौड़े के साथ मिलकर साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि चट्टोपाध्याय के निर्देश के बाद ही उन पर केस दर्ज हुआ है। 

इसके अलावा मजीठिया ने सी.एम. चन्नी के रिश्तेदार के घर पड़ी रेड को लेकर भी हमला किया है उन्होंने कहा कि उस मुद्दे पर कोई और कानून दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2 कानून पर चल रही है। उन्होंने कहा कि चन्नी, रंधावा और डी.जी.पी. के फोन ट्रैक किए जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस में हर एक के लिए अलग-अलग कानून है। 
गृहमंत्री भी साथ में मिले हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि वह गत दिन समर्पण करने को तैयार था परंतु वकीलों की राय के बाद वह वापिस चले गए। उन्होंने कहा कि विरोधी हर कोशिश कर रहे हैं कि वह नामांकन न कर सके, न ही चुनाव लड़ सके।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कि उनके घर पर रेड करके उनके घरवालों को भी परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को जितना मर्जी तंग कर लें परंतु आखिर जीत सच की होगी। 

शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News