CM भगवंत मान की कार्रवाई पर BJP नेता ग्रेवाल का अहम बयान

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 04:18 PM (IST)

चंडीगढ़ः सी.एम. भगवंत मान द्वारा की ताजा कार्रवाई पर भाजपा के सीनियर नेता हरजीत ग्रेवाल ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह कोई तरीका नहीं किसी को एकदम बर्खास्त कर दिया जाए। पहले बातचीत की जानी चाहिए, समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट नेता पार्टी में शामिल है तो इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की भी है। 

भाजपा नेता ग्रेवाल ने कहा कि सी.एम. मान को सरकार चलाने का कोई तर्जुबा नहीं है। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान की ऐसी कार्रवाई से लगता है कि 'आप' में चाहे कोई भी मंत्री या वर्कर हो उसे 'आप' सरकार ने बंधुआ मजदूर मान लिया है। 

दूसरी तरफ सिद्धू के मीडिया सलाहकार ने सी.एम. मान के इसे एक्शन पर उन्हें मुबारकबाद व शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि सी.एम. मान ने अपने ही मंत्री पर बड़ा एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट मंत्री पद से हटा दिया गया है। सी.एम. मान भगवंत ने मंत्री सिंगला पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि मंत्री सिंगला पर एक प्रतिशत रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News