जालंधर में भाजपा नेता के गनमैन ने खुद को मारी गोली, जानें वजह
punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 10:28 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में आज भाजपा नेता के गनमैन द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है जालंधर वैस्ट से भाजपा नेता मोहिंद्र भगत के गनमैन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घायल अवस्था में उसे शहर के टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल गनमैन ने खुद को गोली क्यों मारी, और क्यों आत्महत्या करने की कोशिश की गई, यह सभी सवाल अभी बरकरार हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से उसने खुद को गोली मारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here