जेल में खूनी संघर्ष, बंदियों ने हवालाती पर किया तेजधार हथियार से हमला
punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 06:52 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : सैंट्रल जेल में 3 दिन पहले बंदियों के 2 गुटो में मारपीट की घटना की अभी जांच भी पूरी नहीं हुई कि जेल में कुछ बंदियों द्वारा एक हवालाती पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल बंदियों ने हवालाती त्रिलोचन पर नुकीली वस्तु से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे तुरन्त इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। सिविल अस्पताल में पहुंचे हवालाती ने अपने शरीर पर गहरी चोंटों के निशान दिखाते हुए बताया कि कुछ बंदियों ने उससे मारपीट करके नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। जेल प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here