मान का जर्मनी दौरा: BMW पंजाब में लगाएगी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विश्व की प्रसिद्ध कार कम्पनी बी.एन.डब्ल्यू. के मुख्यालय का दौरा किया। बी.एम.डब्ल्यू. कम्पनी के उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मान का मुख्यालय में आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कार कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि उनका कारोबार किस तरह से अलग-अलग देशों में बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कम्पनी के अधिकारियों की हुई बैठक के दौरान कम्पनी इस बात पर सहमत हो गई कि वह पंजाब में बी.एम.डब्ल्यू. कार के कलपुर्जों को बड़े पैमाने पर बनाने की औद्योगिक इकाई स्थापित करेगी। कम्पनी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार उन्हें अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देगी और उन्हें कोई भी मुश्किल आने नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बी.एम. डब्ल्यू. कम्पनी के उच्चाधिकारियों का पंजाब में निवेश करने के फैसले पर धन्यवाद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News