पंजाब की आर्थिक स्थिति सुधारने में इंजीनियर्स का अहम रोल : ब्रह्म महिंद्रा

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 08:52 AM (IST)

पटियाला (राजेश/ जोसन): पी.एस.ई.बी. इंजीनियर्स एसोसिएशन का जनरल इजलास पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के श्री गुरु तेग बहादुर हाल में हुआ। इजलास में लगभग 1200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें सहायक इंजीनियर से लेकर इंजीनियर-इन-चीफ तक के अफसर शामिल थे। 

इस मौके पर सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्र मुख्य मेहमान थे और पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे। सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति सुधारने में इंजीनियर्स का अहम रोल है। समागम में ए. वेनू प्रसाद मुख्य सचिव पावर और इंजी. बलदेव सिंह सरां सी.एम.डी./ पी.एस.पी.सी.एल. ने भी भाग लिया। इस इजलास में इंजी. पदमजीत सिंह , इंजी. शैलेंद्र दुबे प्रधान आल इंडिया शक्ति इंजीनियर्ज फैडरेशन और उत्तरी भारत के रा’य हरियाणा, दिल्ली, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध इंजीनियर भी शामिल हुए।

इस मौके इंजी. संजीव सूद प्रधान पी.एस.ई.बी. इंजीनियर्ज फैडरेशन ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह जी की सरकार के बीते 18 महीनों में पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. की अहम प्राप्तियों का जिक्र किया। इस समय दौरान सबसे अहम प्राप्ति शाहपुर कंडी प्रोजैक्ट के रुके हुए निर्माण को फिर शुरू करना है। इस प्रोजैक्ट के पूरा होने साथ पंजाब को 800 करोड़ रुपए का वार्षिक लाभ होगा। इन 18 महीनों में दूसरी अहम प्राप्ति पछवाड़ा कोयले की खान का दोबारा चालू होना है जिस करके पी.एस.पी.सी.एल. को वार्षिक 600 करोड़ रुपए का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. ने पिछले साल 445 करोड़ की बिजली बेची, इस साल 976 करोड़ रुपए की बिजली बेची गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News