पार्टी से निकाले जाने पर बोले बराड़, राजा वड़िंग पर कसा तंज
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 03:45 PM (IST)

मोगा (कशिश सिंगला): पंजाब प्रदेश कांग्रेस जिला मोगा के अध्यक्ष कमलजीत सिंह बराड़ को आखिरकार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने देर रात पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निकालने का आदेश दिया है। कमलजीत सिंह बराड़ पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बड़े बेटे हैं और वे यूथ कांग्रेस में रहते हुए राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि कमलजीत सिंह बराड़ पंजाब में सिख धर्म का प्रचार करने आए भाई अमृतपाल सिंह के पक्ष में बोलते थे और यहां तक कि उनकी ओर से सिख नरसंहार और श्री दरबार साहिब पर फौजी हमले के लिए इंदिरा गांधी को भी निशाना बनाते थे। इसके अलावा रवनीत बिट्टू की वीडियोज पर भी कमेंट किए जाते थे।
यहां यह भी बता दें कि कमलजीत सिंह बराड़ वहां रहते हुए भी मोबाइल फोन में डी.पी. संत जरनैल सिंह भिंडरावाला की लगाई जाती थी। अपने भाषण दौरान उन्होंने आज अपने आपको पार्टी में से निकाले जाने के बाद पत्रकारों के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त की और राजा वड़िंग पर तंज कसा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here