Breaking: AAP को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 04:18 PM (IST)

जालंधर : लोकसभा चुनावों के चलते जहां पंजाब सियासत गरमाई हुई है वहीं दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच जालंधर कैंट से अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। बीजेपी महासचिव तरुण चुघ ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक के.डी. भंडारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ शिरोमणि अकाली दल से जालंधर कैंट से विधायक रह चुके हैं। वह मनप्रीत बादल के करीबी रहे हैं और अकाली दल छोड़कर मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई नई पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस दामन थाम लिया और 2022 में जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News