Breaking : जालंधर में फायरिंग, मामले को दबाने की चल रही कोशिशें
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 05:39 PM (IST)

जालंधर : महानगर में फायरिंग की घटना सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि शहर के सोढल रोड पर स्थित सिल्वर प्लाजा में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जिस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि गोली चली है। लोगों का कहना है कि कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
जानकार तो यह भी बता रहे हैं कि किसी गिल नाम के युवक ने यह फायरिंग की है तथा इस मामले को दबाकर समझौता करने की भी प्रक्रिया चल रही है। पंजाब केसरी इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है तथा पूरी जानकारी आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।