Breaking: पंजाब में NIA का बड़ा Action, सुबह-सुबह इन जिलों में की Raid
punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 09:35 AM (IST)

मोगा(गोपी): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पंजाब में छापेमारी की जा रही है। मंगलवार सुबह एन.आई.ए. द्वारा पंजाब के जिला मोगा और जालंधर में छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव धूरकोट में रेड की गई। सूत्रों एनुसार उक्त रेड जसविंदर सिंह के घर हुई है, जिसका परिवार काफी लंबे समय से इस गांव में रह रहा था। वहीं जालंधर में भी सुबह करीब 3 बजे किश्नगढ़ के पास दौलतपुर गांव के पूर्व सरपंच और अकाली नेता मलकीयत सिंह दौलतपुर के घर छापा मारा गया। खबर लिखें जाने तक NIA की तरफ से छापेमारी जारी है।