IELTS Centers में ढूंढी जा रही है विदेश ले जाने वाली दुल्हनें

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 05:58 PM (IST)

जालंधर (नरेंद्र मोहन ): विदेश ले जाकर बसाने वाली दुल्हनों की तलाश अब आइलेट केंद्रों में होने लगी है। जिन परिवारों के लड़के विदेश जाने की योग्यता पूरी नहीं कर पा रहे। वे ऐसी लड़कियों की तलाश में लग जाते है, जो अच्छे बैंड ले चुकी हो, खुद भी विदेश जाने के लिए उत्तीर्ण हो और साथ में लड़के को भी ले जा सके। इससे महिला सशक्तिकरण की राह मजबूत हो रही है। लड़की के विदेश जाने का खर्च, बिना दहेज शादी और अन्य खर्चे लड़के वाले खुद करते है जिससे लड़की अब परिवार में बोझ नहीं माने जाने लगी है। केवल पंजाब के आईलेट्स केंद्रों में 50 फीसदी तक ऐसे विवाह वाले मामले आ रहे है जिन्हें स्पाउस वीजा के नाम से जाना जाता है।

गत पांच वर्ष के तथ्यों पर नजर डाली जाए तो ये बात स्पष्ट होती है कि पंजाब से स्टडी वीजा लेकर प्रतिदिन 140 युवक विदेशों में जा रहे है। विदेश जाने वाले इन लोगों में 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां है। छात्र सिर्फ बारहवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ते है और फिर विदेश जाने की तरफ ध्यान सटा देते है। ये विदेश जाने के रुझान का ही परिणाम है कि गत पांच वर्ष में राज्य में 30 कॉलेज बंद हो चुके है और गत पांच वर्ष में  कॉलेज में प्रवेश पाने वाले  छात्रों की संख्या सवा लाख से अधिक की कम हुई है। विदेश जाने की चाहत इस बात से भी नजर आती है कि राज्य में प्रत्येक चतुर्थ व्यक्ति के पास पासपोर्ट बना हुआ है। फगवाड़ा, नवांशहर, मोहाली, खरड़, जालंधर, जीरकपुर के बाद वह चंडीगढ़ में भी अपना आईलेट्स केंद्र खोलने वाली और एम.बी.बी.एस. डॉक्टर से आईलेट्स केंद्र संस्थान की मालिक डॉय किरण मक्कड़ का कहना था कि आईलेट्स की ट्रेनिंग पंजाब के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा हव्वा है। 

अधिकतर गांव के स्कूलों से पढ़े हुए युवा अंग्रेजी से मीलों दूर भागते हैं लेकिन यह भी सच है कि पंजाब के युवा  के लिए कनाडा में सेटल होने का सपना हर घर में देखा जाता है। चाहे फिर वह किसी भी कीमत पर हो । उन्होंने बताया कि अक्सर ही उनके पास ऐसे लोग आते है जो बेहतर बैंड लेने वाली लड़की की जानकारियां मांगते है ताकि वे अपने बच्चों को विदेश में बसने की चाह ऐसी लड़कियों के माध्यम से पूरी कर सके।

 लड़कियों को मुफ्त मिलेगी आईलेट्स की शिक्षा

फगवाड़ा, नवांशहर ,मोहाली ,खरड़, जालंधर, जीरकपुर के बाद वह चंडीगढ़ में भी अपना आईलेट्स केंद्र खोलने वाली डा. किरण मक्कड़ का कहना था कि महिला सशक्तिकरण के चलते वे अपने केंद्र पर 30 लड़कियों को आईलेट्स की शिक्षा मुफ्त में देंगी और उनकी ये योजना प्रत्येक दूसरे माह लगातार जारी रहेगी। मुफ्त शिक्षा के लिए वॉर विडो की बेटी,अढ़ाई लाख से कम आय वाले परिवार की एकल लड़की, अनाथ आश्रम की बच्चियां, दिव्यांग लड़कियां या  फिर सरपंच, विधायक द्वारा जरूरतमंद छात्रा का सर्टिफिकेट हासिल की हुई लड़कियां योग्य होंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News