झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर BSF जवानों ने डाला महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 01:35 PM (IST)

तरनतारन: बी.एस.एफ. के अधिकारी के साथ अवैध संबंध न बनाने पर हैरोइन, देशद्रोही केस में फंसाने की धमकी देने पर बी.एस.एफ. के अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर थाना खालड़ा की पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि दर्ज किए गए इस केस में बनती अन्य धाराओं को शामिल न करने पर पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट की मदद लेने की बात कही है। मुखत्यार सिंह निवासी वां तारा सिंह ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के साथ मिल कर बताया कि बीती 22 सितंबर से लगातार 12 अक्तूबर तक उनके मोबाइल पर सरहदी क्षेत्र की बी.एस.एफ. में बतौर जी. ब्रांच तैनात विजय कुमार के मोबाइल से निशान सिंह पुत्र गुरपाल सिंह व गुरजंट सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी वां तारा सिंह द्वारा आपस में मिलकर बार-बार फोन किए गए। दोनों ने उनको हैरोइन की तस्करी व तस्करों को घर में पनाह देने के आरोप में फंसाने की बात बोलते हुए धमकाना शुरू कर दिया।

मनप्रीत कौर ने बताया कि इस जाल से निकलने के लिए उक्त लोगों ने बी.एस.एफ. में तैनात जी. ब्रांच अधिकारी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया। यह पूरी बात उसने अपने पति को बताई। तब उन दोनों पति-पत्नी ने मामले पर कानूनी कार्रवाई करवाने की हिम्मत की। मामला बढ़ने पर पूर्व सरपंच व अन्य ग्रामीणों द्वारा भी मामला निपटाने के लिए दबाव बनाया गया। परेशान होने के बाद इंसाफ के लिए थाना खालड़ा की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने भी इंसाफ दिलाने की बजाय मामला दबाने की कोशिश की। कानूनी कार्रवाई होते न देखकर उन लोगों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद माननीय अदालत द्वारा जारी किए गए सख्त नोटिस में पुलिस को कार्रवाई करने की फटकार लगाई गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है, परंतु केस में बनती धाराओं को शामिल नहीं किया गया। अब दोनों पति-पत्नी दोबारा अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वैसे यह मामला वाल्मीकि भाईचारे के ध्यान में भी आ चुका है।

की जा रही है मामले की जांच

डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने कहा कि मनप्रीत कौर के बयानों पर पुलिस द्वारा बी.एस.एफ. के अधिकारी विजय कुमार के अलावा निशान सिंह, गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित महिला को इंसाफ जरुर दिलाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News