क्या फिलहाल 2 विधानसभा सीटों के ही उप चुनाव होंगे!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 11:04 AM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब में लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद 2 विधानसभा सीटें फगवाड़ा तथा जलालाबाद जल्द ही खाली घोषित की जाएंगी। इन दोनों सीटों से क्रमश: भाजपा विधायक सोमप्रकाश व अकाली दल के विधायक सुखबीर बादल सांसद निर्वाचित हो गए थे, जिस कारण उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह को सौंप दिया था।
 PunjabKesari
विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. ने उनके इस्तीफे आगे केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिए हैं, जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा अगले 6 महीने के भीतर इन दोनों विधानसभा सीटों के उप चुनाव करवाए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा के होने वाले चुनाव के साथ ही इन दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा सकते हैं।

PunjabKesari

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यद्यपि पंजाब में 6 विधानसभा सीटों के उप चुनाव होने की बात कही जा रही थी परंतु अभी तक पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने 4 अन्य सीटों पर आम आदमी पार्टी से जुड़े विधायकों के इस्तीफों बारे कोई फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि इनके इस्तीफों बारे जल्दबाजी में फैसला होने के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं। इन विधायकों में दाखा से विधायक एच.एस. फूलका, भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा भी शामिल हैं। इनके अलावा रोपड़ तथा मानसा से संबंध रखते 2 अन्य ‘आप’ विधायकों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल कर लिया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News