दोस्त के घर के बाहर खड़ी की गाड़ी, रातों-रात हो गया कांड

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 05:54 PM (IST)

लुधियाना (राज): हैबोवाल खुर्द स्थित दोस्त के घर के बाहर युवक ने अपनी कार खड़ी थी। रात को किसी अज्ञात लोगों ने तेल डाल कर उसकी कार ही जला दी। सुबह हुई तो घटना का पता चला। फिर सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना पीएयू की पुलिस ने मानिक कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मानिक कृष्ण ने बताया कि वह माडल टाऊन का रहने वाला है। हैबोवलखुर्द में उसका दोस्त रहता है। वह अपने दोस्त के घर पर गया हुआ था। उसने अपनी क्रूज कार को दोस्त के घर के बाहर खड़ी की थी। जब सुबह उठकर देखा तो गाड़ी सड़ी हालत में थी। किसी ने उसकी गाड़ी पर तेल डाल कर आग लगा दी थी। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाके में सी.सी.टी.वी. कैमरा चैक किया जा रहा है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News