मुंशी के रिश्वत के साथ पकड़े जाने का मामला, SHO और ASI पर पर गिरी यह गाज
punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 01:49 PM (IST)

लुधियाना (राज) : थाना कूमकलां के मुंशी के पकड़े जाने के बाद अब विजिलेंस ने थाने के एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. को भी नामजद कर लिया है। एस.एस.पी. रविंदर पाल सिंह संधू ने इसकी पुष्टि की है।
यहा बता दें कि विजिलेंस ने बुधवार को थाना कूंमकलां में तैनात मुंशी हरदीप सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में काबू किया है। यह कार्रवाई एकता की शिकायत पर की गई। जिसके बाद मुंशी को अदालत पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस रिश्वतकांड में एस.एच.ओ. परमजीत सिंह और एस.आई. रणधीर सिंह भी शामिल थे। जिसके बाद विजीलैंस ने एस.एच.ओ. और एएसआई को भी नामजद कर लिया है। हालांकि, अभी उनकी गिरफ्तारी नही हो पाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here