टैक्सी ड्राइवर का कत्ल कर कार छीनने का मामला : आरोपी पति-पत्नी कार सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 12:06 PM (IST)

कपूरथला (भूषण/महाजन): 19 जून, 2022 को होशियारपुर के साथ संबंधित एक टैक्सी ड्राइवर से सुल्तानपुर लोधी जाने के लिए किराए पर कार लेने के पश्चात उक्त टैक्सी ड्राइवर का खौफनाक ढंग से कत्ल करने के उपरांत कार छीनने के मामले को सुलझाते हुए थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को लूटी गई कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कत्ल व लूट की 5 वारदातों को अंजाम दिया है।

इस बारे में एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि 19 जून 2022 को थाना सदर कपूरथला की पुलिस को कपूरथला-नकोदर मार्ग के नजदीक क्षेत्र में से एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसके उपरांत सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उपरांत जांच दौरान मृतक की पहचान बख्शी राम पुत्र भगत राम निवासी गांव नलोईयां, थाना माडल टाऊन, जिला होशियारपुर के तौर पर हुई थी।

जांच दौरान खुलासा हुआ कि मृतक बख्शी राम से गांव अहमदपुर थाना सदर कपूरथला निवासी राजन पुत्र अशोक कुमार व उसकी पत्नी स्वर्णजीत कौर ने होशियारपुर जाकर उसकी कार नम्बर पी.बी. 07 बी.टी. 7220 सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब जाने के लिए बुक किया था। उपरांत में उन्होंने 42 वर्ष के बख्शी राम का सुल्तानपुर लोधी से वापस आते हुए खौफनाक तरीके से कत्ल कर दिया था और गाड़ी लूट कर फरार हो गए थे।

एस.एस.पी. कपूरथला ने बताया कि इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डी.एस.पी. सब डिवीजन कपूरथला मनिंद्रपाल सिंह व थाना सदर कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सोनमदीप कौर को शामिल किया गया।

इस टीम ने दोनों आरोपियों राजन कुमार व उसकी पत्नी सवरनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ दौरान उनकी ओर से मृतक बख्शी राम को कत्ल करने के उपरांत लूटी गई कार नम्बर पी.बी. 07 बी.टी. 7220 भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने खुलासा किया कि जब उन्होंने बख्शी राम का कत्ल करने उपरांत कार को लूटा था, तो वह विभिन्न जगहों पर घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने 24 जून, 2022 को पीछा कर रही सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की टीम व फगवाड़ा-जालंधर नैशनल हाईवे नजदीक फायरिंग भी की थी और कार को तेज गति से भगा कर फरार हो गया था। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज है।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वह इसके पश्चात उत्तराखंड में एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिसको लेकर उनके खिलाफ थाना कोतवाली रुड़की में मामला दर्ज है। फिर इसी दिन ही आरोपियों ने रुड़की में पिस्तौल की नोक पर एक ई-रिक्शा चालक से नकदी छीन कर वारदात को अंजाम दिया।

एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह, डी.एस.पी. सब डिवीजन मनिंद्रपाल सिंह, थाना सदर कपूरथला की एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सोनमदीप कौर व सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर जरनैल सिंह आदि भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News