स्कूली विद्यार्थी के साथ कुकर्म करने के जुर्म में मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 03:13 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): नाबालिग स्कूल विद्यार्थी के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका पति विदेश गया हुआ है। उसके 3 लड़कों में से सबसे छोटे लड़के की उम्र 15 वर्ष है, जो स्कूल में पढ़ता है। उसने बताया कि रविवार  की रात करीब 8 बजे उसका लड़का हवेली में रखी भैंस को देखने गया था और इस दौरान वह करीब एक घंटे बाद वापस आया। उसने बताया कि रात का खाना खाने उपरांत उसका लड़का ठीक तरह सो नहीं पाया और डरा हुआ था। 

उसने बताया कि उसकी तरफ से बार -बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया परन्तु अगले दिन अधिक तकलीफ़ होने पर उसके लड़के ने बताया कि रात को जब वह भैंस को देख कर वापस आ रहा था तो गाँव के ही एक नौजवान जसप्रीत उर्फ जस्सी उसको हवेली में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।  थाने की पुलिस ने उपरोक्त शिकायत के आधार पर आरोपी जसप्रीत सिंह ख़िलाफ़ धारा 377 और पोकसो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News