सी.आई.ए. स्टाफ ने हैरोइन सहित 3 भाइयों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 11:01 AM (IST)

फाजिल्का/जलालाबाद(नागपाल, निखंज, जतिन्दर): सी.आई.ए. स्टाफ फाजिल्का ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से 3 सगे भाइयों को 6 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 2 भाई सेना में नौकरी करते हैं तथा अवकाश पर गांव आए हुए थे। हैरोइन का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपए है। 

एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा धवन सिंह (22) वासी गांव चक्क टाहली वाला व उसके 2 सगे भाई हरजिन्द्र सिंह (25) व सतविन्द्र सिंह (24) को 10 मार्च को एक किलो हैरोइन व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ दौरान पता चला कि धवन सिंह पाकिस्तान वासी एक डोगर नामक व्यक्ति के संपर्क में था और भारी मात्रा में पाकिस्तान से हैरोइन की खेप मंगवाई गई है। 

जांच टीम द्वारा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पार गेहूं के खेतों में सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से 5 किलो और हैरोइन बरामद की गई। तीनों भाईयों का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News