ग्रेनेड दिखाकर किया हमला! सामने आए Video में अमृतसर के थाने में ग्रेनेड Attack का दावा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 05:18 PM (IST)

अमृतसर : जिले के थाना भिंडी सैदां में ग्रेनेड हमले से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमृतसर के थाने पर ग्रेनेड अटैक का दावा किया गया है। ये पूरा वीडियो करीब 14 सेकेंड का है, जिसमें 2 युवकों के हाथ दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने हाथों में ग्रेनेड पकड़े हुए हैं। इसके बाद वहां जोरदार धमाका होता है।

सामने आ रही इस वीडियो में दोनों युवकों में से एक कह रहा है कि, ''आह...लगी कार्रवाई पैन।'' इसके बाद फिर इमसें थाने के पिछली साइड दिखाई देते है और जोरदार धमाका होता है। फिर हवा में धुएं का गुब्बार नजर आता है। गौरतलब है कि, भिंडा सैदां थाना पाकिस्तान बार्डर सटा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 युवक जिनकी चेहरे ढके हुए थे मोटरसाइिकल पर सवार होकर आए थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस घटना के बाद थाने के गेटको अंदर से बंद करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

आपको बता दें कि, इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा इसकी जिम्मेदारी ली गई है पर इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि अमृतसर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) के हाई कमांड ने 30 मार्च 2026 को ऑपरेशन खालसा नया सवेरा के तहत अजनाला, अमृतसर के भिंडीसैदां पुलिस स्टेशन पर 2 ग्रेनेड हमले किए, जिससे 3 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए। KLA, स्वीकार करते हैं। ये हमले निर्दोष रणजीत सिंह (गुरदासपुर के गांव अधियां) के खून का बदला लेने के लिए किए गए हैं, साथ ही उन पीड़ित सिखों के लिए भी, जो झूठे मामलों में फंसाए गए और बाद में झूठे एनकाउंटर में मारे गए। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी और इन्हें और तेज किया जाएगा। डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी! हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं। इसके साथ ही खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News